हरिहरगंज : स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन को कई लोगों ने बताया देश के लिए अपूरणीय क्षति

हरिहरगंज : स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन को कई लोगों ने बताया देश के लिए अपूरणीय क्षति


-- कविलास मंडल
-- 7 फरवरी 2022

हरिहरगंज (पलामू) । इलाके के कई प्रबुद्घजनों, युवाओं, समाजसेवियों सहित संगीत प्रेमियों ने स्वर कोकिला भारत रत्न 92 वर्षीय लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राकांपा सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष सरोज प्रसाद कुशवाहा, एनसीपी अल्पसंख्यक युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो असलम के अलावा युवा व्यवसाई समाजसेवी विश्वदीप कुमार, अजय स्वर्णकार, राजेश सौंडिक, जेपी गुप्ता, जानू चौधरी, निरंजन गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, डेंटिस्ट डॉ असगर जिलानी आदि कई लोगों ने अपने शोक व्यक्त किया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है।

78 साल की कैरियर में 35 हजार से अधिक गाये गीत

संदेश में कहा कि स्व० लता मंगेशकर प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। जिनकी स्वर की गुंज देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक गूंजती है और सदैव गूंजती रहेगी। बता दें कि उन्हें भारत रत्न,पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम एचिवमेंट पुरस्कार सहित कई अन्य खिताबों से सम्मानित किया जा चुका था। वे भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी थीं। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है। ज्ञात हो कि उन्होंने 78 साल की कैरियर में तीस से ज्यादा भाषाओं में 25 हजार से अधिक फिल्मी और गैर-फिल्मी गाने गाए।

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा गीत की मिली काफी प्रसिद्धि

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा गीत की काफी प्रसिद्धि मिली।आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक प्रख्यात पार्श्व व दिग्गज गायिका के रूप में याद रखेंगी। जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता के करोड़ों प्रशंसक हैं। उनका निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है। सभी ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति और उनके परिजनों व प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।